फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car-riding father-son dies due to dumper collision, daughter's condition critical

डंपर की टक्कर से कार सवार पिता-पुत्र की मौत, बेटी की हालत नाजुक

Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car-riding father-son dies due to dumper collision, daughter's condition critical
झांसी। बृहस्पतिवार की सुबह पिरौना में टोल प्लाजा के पास एक कार में डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार लखनऊ के व्यवसायी और उनके पुत्र की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। व्यवसायी बुधवार को उज्जैन से महाकालेश्वर के दर्शन कर लौटे थे और यहां से लखनऊ वापस जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना आसियाना क्षेत्र के सेक्टर फर्स्ट ई-285 निवासी अवध बिहारी शुक्ला (52) जनरल मर्चेंट शॉप का संचालन करते थे। उनका बड़ा बेटा शैलेंद्र शुक्ला झांसी में नारायण बाग के पास रहता है। यहां वह एक फार्मा कंपनी में थैरेपी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। अवध बिहारी चार दिन पहले पत्नी सीता, छोटे बेटे अमन (20) और बेटी सोनल (22) के साथ झांसी आए थे। यहां से परिवार के सभी लोग उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने गए थे। बुधवार की शाम सभी उज्जैन से लौटे थे। बड़ा बेटा शैलेंद्र और मां सीता झांसी में ही रुक गए थे, जबकि अवध बिहारी छोटे बेटे अमन व बेटी सोनल के साथ बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ वापस जा रहे थे। इसी दरम्यान सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे पिरौना में टोल प्लाजा के पास किनारे से सड़क पर चढ़ रहे एक डंपर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पिता व पुत्र की मौत हो गई। जबकि, बेटी सोनल का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed