फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car occupants dragged a petrol pump employee.

Jhansi News: कार सवारों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को घसीटा

Sun, 11 Oct 2026 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Car occupants dragged a petrol pump employee.
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते कैमरे में कैद, घायल पेट्रोल पंप कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भंडरा /भदरवारा। पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये मांगना पेट्रोल पंप कर्मचारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि भुगतान करने के बजाय कार सवार युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और गाड़ी लेकर भागने लगे। कर्मचारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसे कार के साथ काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। घटना में कर्मचारी को चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी छतरपुर रोड की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम चिमदवारा टपरियन निवासी मनीष कुमार मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदरवारा स्थित जय मां भद्रकाली पेट्रोल पंप पर कर्मचारी हैं। मनीष के मुताबिक, 10 अक्तूबर की सुबह करीब 4:50 बजे सफेद रंग की एक कार पेट्रोल पंप पर पहुंची। कार के शीशों पर काली फिल्म लगी थी और उसमें तीन से पांच लोग सवार थे। आरोप है कि कार सवारों ने चार हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद जब कर्मचारी ने रुपये मांगे तो वे टालमटोल करने लगे। कर्मचारी ने कार रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। इसके बाद वे कार लेकर भागने लगे। इस दौरान मनीष कार के साथ काफी दूर तक घिसटता चला गया। बाद में आरोपी तेज रफ्तार से छतरपुर रोड की ओर निकल गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना में उसे चोटें आई हैं। उसके पास वारदात से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते कैमरे में कैद, घायल पेट्रोल पंप कर्मी

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते कैमरे में कैद, घायल पेट्रोल पंप कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed