Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car occupants abduct young woman.

Jhansi News: युवती को अगवा कर ले गए कार सवार

Mon, 25 May 2026 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Car occupants abduct young woman.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। सदर बाजार इलाके से रविवार दोपहर युवती को सैलून के बाहर से कार सवार युवक अगवा कर ले गए। इसका पता चलने पर युवती के पिता ने तुरंत पुलिस को बताया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास नाकेबंदी करके तलाश शुरू कराई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की है।

उन्नाव गेट बाहर निवासी गया प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे उनकी बेटी शिल्पी घावरे अपने भाई के साथ डिवाइन सैलून गई थी। आरोप है कि सैलून कर्मचारी अमन शर्मा ने अपने भाई नमन शर्मा की मदद से सैलून के पीछे वाले गेट के सहारे दतिया निवासी प्रमोद गौतम उर्फ शेरा को अंदर बुला लिया। आरोपी उसकी बेटी को कार से जबरन अगवा कर ले गए। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपी ने युवती का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने की धमकी दी थी। सदर बाजार थाना प्रभारी महेश चंद के मुताबिक तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed