{"_id":"67bcde507b47fe53fb034f42","slug":"car-going-to-mahakumbh-hits-elderly-man-he-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-501203-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महाकुंभ जा रही कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महाकुंभ जा रही कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिवपुरी हाईवे पर महाकुंभ जा रही एक कार ने बाइक सवार बुजुर्ग बालकिशन को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि, साथी घायल है। बालकिशन बाइक से सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दरम्यान वह हादसे का शिकार हो गए।
रक्सा थाना इलाके के ग्राम डगरवाहा निवासी बालकिशन उर्फ रामदास राय (71) गांव में रहने वाले धीरेंद्र सिंह के साथ सब्जी खरीदने सिकंदरा गांव जा रहे थे। ग्राम प्रधान रहीश यादव ने बताया कि जब वे बाइक से मध्य प्रदेश के शिवपुरी के जोहरया गांव के पास पहुंचे तो महाकुंभ जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां पर बालकिशन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, धीरेंद्र सिंह का इलाज जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक बालकिशन के चार बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद से पति का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पत्नी विमला पति को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन