{"_id":"5f8b38348ebc3e9b96616496","slug":"car-accidents-scientist-dead-jhansi-news-jhs1789166172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक की मौत
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की दोपहर झांसी-ग्वालियर राजमार्ग स्थित ग्रासलैंड के पास बाइक सवार रिटायर्ड वैज्ञानिक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सीपरी बाजार स्थित साहनी कॉलोनी निवासी डा. महावीर सिंह (72) भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान (आईजीएफआरआई) से 2002 में वैज्ञानिक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार को दोपहर घर से बाइक पर सवार होकर ग्रासलैंड के लिए निकले थे। अभी वह ग्रासलैंड के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान सामने से आ रही एक अल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
आईजीएफआरआई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डा. महावीर सिंह वर्तमान में अपने छोटे पुत्र सुनील कुमार के साथ साहनी विहार कॉलोनी में रहते थे। उनके पुत्र सुनील जल संस्थान में क्लर्क हैं। जबकि, उनके बड़े पुत्र अनिल कुमार शहडोेल में रेलवे ड्राइवर है।