{"_id":"62a0efa820b7b26d284b093f","slug":"cancer-patient-sitting-outside-the-house-the-relatives-went-away-after-locking-jhansi-news-jhs2224323137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठा रहा कैंसर पीड़ित चिकित्सक, ताला डालकर चले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बैठा रहा कैंसर पीड़ित चिकित्सक, ताला डालकर चले गए परिजन
विज्ञापन
झांसी। शहर के नई बस्ती क्षेत्र में रहना वाला कैंसर रोग से ग्रसित चिकित्सक बुधवार की शाम अपनी पत्नी और बेटी के साथ घंटों घर के बाहर बैठा रहा, लेकिन दरवाजे पर ताला लटका होने की वजह से वो घर में प्रवेश नहीं कर पाया। वह परिजनों को फोन लगाता रहा, लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। देर रात तक यही स्थिति बनी रही।
नई बस्ती के खाई मुहल्ला निवासी डा. दिग्विजय सिंह पिछले कुछ महीनों से कैंसर से ग्रसित हैं। उनकी बीमारी गंभीरावस्था में पहुंच चुकी है। ऐसे में जबलपुर के अस्पताल से छुट्टी लेकर बुधवार को वह झांसी अपने घर पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे। चिकित्सक ने बताया कि उन्होंने अपने आने की सूचना एक दिन पहले ही परिजनों को दे दी थी, लेकिन वे घर पर ताला डालकर चले गए। चिकित्सक लगातार फोन करता रहा, परंतु घर पर कोई परिजन नहीं पहुंचा।
इस दौरान काफी संख्या में आसपास के लोग जमा रहे। पड़ोसियों ने भी परिजनों को फोन किया, परंतु कोई आया नहीं। देर रात तक चिकित्सक अपने घर के बाहर बैठकर अपनों का इंतजार करता रहा।