{"_id":"6058fc948ebc3e8ca5340fe1","slug":"camical-colour-dangerous-for-health-jhansi-news-jhs19151205","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल रंग खतरनाक, त्वचा झुलसा देते, आंख के कॉर्निया पर कर देते घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल रंग खतरनाक, त्वचा झुलसा देते, आंख के कॉर्निया पर कर देते घाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। होली यानी रंगों का त्योहार। इस पर्व पर हर बार खूब रंग, गुलाल उड़ता है। इसलिए केमिकल युक्त रंग भी खूब मार्केट बेचा जाता है। ऐसे रंगों का इस्तेमाल करना त्वचा और आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। केमिकल युक्त रंग त्वचा को झुलसा देते हैं। इसके अलावा आंख के कॉर्निया पर भी घाव कर देते हैं।
इन दिनों खतरनाक केमिकलों के जरिए तैयार किए गए रंगों की बाजार में भरमार है। अगर अभी तक आपने रंग-गुलाल नहीं खरीदा है तो संभलकर खरीददारी करें। केमिकल युक्त रंग सबसे ज्यादा त्वचा और आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि इन रंगों के प्रयोग से त्वचा के झुलसने का खतरा बना रहता है, क्योंकि इनमें मर्करी, लेड, सिलिका, मीका आदि होता है।
रंग खेलने के पहले शरीर पर अच्छी तरह तेल लगाकर ही निकलें, ताकि नहाते समय जल्द रंग छूट जाए। वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञों ने चश्मा पहनकर होली खेलने की सलाह दी है, ताकि रंग आंखें में न जा सके। दानेदार रंग पानी से ठीक से न घुलने पर आंख में जाने से कॉर्निया पर घाव होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
किस रंग में कौन सा केमिकल
रंग केमिकल
काला पारा
पीला ओरेमाइन
हरा कॉपर सल्फेट
नारंगी कोमियम आयोडाइड
केमिकल युक्त रंग त्वचा पर लगने के बाद उसे शुष्क कर देता है, जिससे त्वचा चटकने लगती है। इससे एलर्जी हो जाती है। चेहरे व शरीर पर लाल दाने पड़ जाते हैं। ऐसे में रंग खेलने के पहले शरीर और बालों पर अच्छे से तेल लगाकर निकलें। नहाने के बाद भी शरीर को अच्छे से मॉशचराइज करें। हर्बल रंग से होली खेलें। - डॉ. प्रतीक शिवहरे, त्वचा रोग विशेषज्ञ।
कई बार दानेदार रंग पानी में ठीक से नहीं घुलने पर आंख के कॉर्निया पर घाव भी कर देते हैं। वहीं, केमिकल से रिएक्शन होने पर आंख में सूजन आ सकती है। ऐसे में चश्मा पहनकर होली खेलें। यदि रंग आंख में चला भी जाए तो रगड़ें नहीं। डॉक्टर की सलाह के बगैर आई ड्रॉप न डालें। वरना अल्सर होने की आशंका रहती है। - डॉ. शमी, नेत्र विशेषज्ञ एवं फेको सर्जन।