फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bypass construction pace slows down due to standing electric poles.

Jhansi News: बिजली के पोल खड़े होने से धीमी पड़ी बाईपास निर्माण की रफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bypass construction pace slows down due to standing electric poles.
फोटो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोक निर्माण विभाग की ओर से दबोह–पुंछ–गुरसराय–टीकमगढ़ मार्ग पर समथर कस्बे में बाईपास निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन, करीब तीन महीने से बिजली के पोल न हट पाने की वजह से काम की रफ्तार तेज नहीं हो पा रही जबकि यह काम दिसंबर माह से पहले ही पूरा कराया जाना है।

अंतर राज्यीय मार्ग के तौर पर पूछ और गुरसराय को टीकमगढ़ से जोड़ने के लिए इस बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 1.47 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के तौर पर दिए जा चुके लेकिन, जमीन पर बिजली के पोल खड़े हुए हैं। इनको शिफ्ट करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 13 फरवरी को 34 लाख रुपये का भुगतान यूपीपीसीएल को किया जा चुका। इसके बाद भी बिजली विभाग की ओर से पोल नहीं हटवाए गए। इस वजह से काम लगातार पिछड़ता जा रहा है। पिछले दिनों समीक्षा बैठक के दौरान भी बाईपास के काम में लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई गई थी। अधिशासी अभियंता (सीडी-3) अवधेश सिंह का कहना है कि बिजली विभाग के अभियंताओं से चर्चा करके इन खंभों को जल्द हटवाने के लिए कहा गया है। यह काम होते ही शेष काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed