{"_id":"666cd318fd5d2337a605a1c6","slug":"by-election-in-ward-10-of-samthar-on-july-8-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-333250-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: समथर के वार्ड 10 में उपचुनाव आठ जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: समथर के वार्ड 10 में उपचुनाव आठ जुलाई को
विज्ञापन
झांसी। नगर पालिका परिषद समथर के वार्ड 10 के सभासद के निधन के बाद अब आठ जुलाई को उपचुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के 29 रिक्त सदस्य पदों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 18 जून से नामांकन पत्रों का वितरण होगा। 22 जून तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। पर्चों की जांच 24 जून को होगी। 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकती है। प्रतीक चिह्न 27 जून को आवंटित होंगे। मतदान आठ जुलाई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 10 जुलाई को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी 15 जून को सार्वजनिक नोटिस जारी करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी 18 जून को अपने स्तर से सार्वजनिक नोटिस जारी करेंगे। ब्यूरो