फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   By breaking the lock, the miscreants took away the jewelery and cash of the daughter's wedding

Jhansi News: ताला तोड़कर बदमाश उठा ले गए बेटी की शादी के जेवरात और नकदी

Mon, 12 Jun 2023 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
By breaking the lock, the miscreants took away the jewelery and cash of the daughter's wedding
- राजापुर इलाके में एक रात में टूटे दो घरों के ताले
विज्ञापन

- करीब चार लाख रुपये के जेवरात समेत नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। रक्सा के राजापुर इलाके में बदमाश दो घरों के ताले चटकाकर बेटी की शादी के लिए रखे करीब चार लाख रुपये के गहने समेत नकदी उड़ा ले गए। बदमाश घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

भाकियू सदर तहसील अध्यक्ष अविनाश भार्गव के मामा बालकिशन भार्गव राजापुर में रहते हैं। बालकिशन ने बेटी अन्नू की शादी दिनारा में तय की है। घर में गहना समेत करीब डेढ़ लाख रुपया कैश रखा था। रविवार रात बालकिशन खेत पर सोने चले गए। उनका बेटा हरगोविंद इंदौर चला गया। घर पर उसकी पत्नी मीरा एवं बेटी अन्नू और शिवानी थीं। आधी रात के बाद पड़ोस की छत से बदमाश घर के अंदर घुस आए। कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर चूड़ी, हार, जंजीर, दो अंगूठी समेत करीब 10 तोला सोना, 5 तोला चांदी समेत 1.52 लाख रुपए नकदी उठा ले गए। सुबह अलमारी का सामान बिखरा पड़ा होने से परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, पड़ोस में रहने वाले बालकदास के घर का भी ताला बदमाशों ने तोड़ दिया। बालक दास के घर से भी जेवरात चोरी हुए हैं। थाना प्रभारी अरुण तिवारी के मुताबिक बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed