फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Buy start gold, festival start

सोने की खरीदारी से कीजिए त्योहार की शुरुआत, लाइट वेट ज्वैलरी की रेंज है खास

Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Buy start gold, festival start
सराफा बाजार में हल्के सोने के अभूषण दिखाते अतुल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल
झांसी। करवा चौथ और दीपावली के त्योहार पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन कोरोना काल में लोगों की जेब हल्की है और इस बार सोना भी काफी महंगा है, ऐसे में कहा जाए कि इस दौर में भी आप अपने बजट के अनुसार सोने के आइटमों की खरीदारी कर सकते हैं तो यह सही है। असल में इस साल सराफा बाजार में हल्के वजन की ज्वैलरी की भरमार है। बाजार में 500 से 800 मिलीग्राम की अंगूठी, डिजाइनर नोजपिन और नथ से लेकर 10 से 15 हजार रुपये में सोने की पोली चेन, बालियां, टॉप्स, चूड़ी, टीका और गोल्डन पॉलिश वाले आइटमों के साथ गिफ्ट सज चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 16 से 20 कैरेट वाले सोने की ज्वैलरी में राजसी और ट्रेडीशनल के काफी डिजाइन हैं, जो त्योहार पर पहनें तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। सराफ आयुष अग्रवाल बताते हैं कि करवा चौथ और दीपावली के लिए हल्के वजन और लेटेस्ट डिजाइन के आभूषण इस बार पसंद किए जाएंगे। सराफ अतुल अग्रवाल और आशीष अग्रवाल ने बताया कि सोना इस बार महंगा है, इसलिए हल्के ब्रेसलेट, अंगूठी, कंगन और गिफ्ट आइटमों के साथ सोने के हल्के सिक्के बाजार में हैं।
विज्ञापन

सोने के आइटम खरीदने में बरतें सावधानी
बाजार में सोने के जेवरात खरीदते समय जेवरात पर हॉलमार्क जरूर देख लें। सोने की शुद्धता और सुंदरता को प्रमाणित करने की प्रक्रिया को हॉलमार्किंग कहा जाता है। यह भारतीय मानक ब्यूरो, बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) अधिनियम के तहत है। जिन जेवरातों पर बीआईएस हॉलमार्क लिखा होता है उससे यह प्रमाणित होता है कि आप जो आभूषण खरीद रहे हैं वह मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि यदि आपने हॉलमार्क 18 कैरेट का कोई जेवरात खरीदा है तो इसका मतलब यह होगा कि इसमें 18/24 भाग सोने का है बाकी मिश्रित धातु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ऐसे पहचानें कितना शुद्ध है सोना
-22 कैरेट 916-91.6 फीसदी शुद्धता
-18 कैरेट 750-75 फीसदी शुद्धता
-14 कैरेट 585-58.5 फीसदी शुद्धता
---------
ये भी समझ लें-
-22 कैरेट सोने को बीआईएस 916 सोना कहा जाता है। यह नंबर हॉलमार्क सील का एक हिस्सा है।
-23 कैरेट सोने को बीआईएस 958 लिखा जाता है, इसका मतलब है कि 95.8 ग्राम शुद्ध सोना है।
-अधिकांश लोग जेवरात के लिए 22 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि 24 कैरेट सोना बहुत नरम होता है, इससे जेवरात बनाना बहुत मुश्किल होता है।
सोना काफी महंगा है इसे देखते हुए लगभग पांच हजार में हल्की सोने की अंगूठी, नथ और सिक्कों की कई वैराइटी हैं, यह हर वर्ग के ग्राहक को पसंद आएंगे।
सागर मुड़िया
---------
त्योहार में बाजार से कोई व्यक्ति खाली हाथ न जाए इसके लिए सोने की लौंग (नोजपिन) से लेकर कई छोटे आइटम हैं जो एक हजार रुपये के भीतर आ जाएंगे।
मुकेश वर्मा
-------
करवा चौथ के लिए सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है, महिलाओं के लिए उनकी पसंद के जेवरात हैं, चांदी में गोल्ड पॉलिश के जेवरात भी उपलब्ध हैं।
नीतेश वर्मा
-------
सराफा बाजार में दीपावली के लिए सोने की गिन्नी और सिक्कों के कई डिजाइन हैं, श्रीगणेश-लक्ष्मी के चित्र वाले सिक्के भी सजाए गए हैं, यह पसंद किए जाएंगे।
गौरव गर्ग
---------
दीपावली के लिए गहने और गिफ्ट आइटम बाजार में आ चुके हैं, ग्राहक अपनी पसंद और वजन के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं।
शुभम सिंघल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed