फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Businessmen kept looking for hope in the pile of ashes

Jhansi News: राख के ढेर में कारोबारी तलाशते रहे उम्मीद

Fri, 17 May 2024 04:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Businessmen kept looking for hope in the pile of ashes
- व्यापारी भारी मन से दुकानों में सामान की तलाश में जुटे रहे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आग ने व्यापारियों का सब कुछ छीन लिया। उनकी खुशियां खाक हो गईं और सपने जल गए। मगर कुछ अच्छा होने की आस में बृहस्पतिवार को अपनी जली दुकानों के अंदर जलकर राख हुए सामान में कारोबारी उम्मीदों का तलाशते रहे। दुकान के अंदर लगे राख के ढेर में व्यापारी भारी मन से सामान की खोजबीन करते रहे। वहीं चार मंजिला डिपार्टमेंटल स्टोर से बृहस्पतिवार दोपहर को एक बार फिर धुएं का गुबार उठता देख व्यापारी सहम गए। सूचना पर पहुंचे दमकल दस्ते ने पानी का छिड़काव किया।
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सीपरी बाजार में कंजी शाह बाबा की दरगाह के पीछे बने चार मंजिला कोहली डिपार्टमेंटल स्टोर में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पास की 13 अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। पूरे बाजार में आग की लपटें और धुएं का गुबार नजर आ रहा था। आग को काबू करने के लिए सेना तक को बुलाना पड़ गया था। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। इसके बाद भी देर रात तक दमकल दस्ते पानी के छिड़काव में जुटे रहे। इस भीषण अग्निकांड से व्यापारियों को पांच करोड़ का नुकसान हुआ। तमाम व्यापारी आग में दुकान को जलता देख फूट-फूटकर रोने लगे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर तकरीबन एक बजे एक बार फिर चार मंजिला डिपार्टमेंटल स्टोर की तीसरी मंजिल से धुएं का गुबार उठने लगा। इससे आसपास के लोग सहम उठे। सूचना पर आनन-फानन दमकल दस्ता मौके पर पहुंच गया और तकरीबन आधे घंटे तक पानी का छिड़काव कर धुएं को शांत किया गया। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आग में अपना सब कुछ खो चुके व्यापारी दुकान के अंदर पड़े मलबे में सलामत बची चीजों की तलाश करते रहे। हालांकि, ज्यादातर व्यापारियों ने दुकानों से जला हुआ सामान नहीं हटाया। बीमा क्लेम करने के बाद वह दुकानों की सफाई करेंगे।

000000000
उजाड़ हो गया बाजार
आग से जलने वाली दुकानों में से ज्यादातर कपड़े की थीं। सुबह से लेकर देर शाम तक इन दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती थी। यह बाजार खूब गुलजार नजर आता था। लेकिन, अग्निकांड के बाद बाजार पूरी तरह से उजाड़ नजर आया। बाजार में हर ओर कीचड़ और कालिख देखने को मिली। बाजार की यह हालत देखकर व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहक भी दुखी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed