फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Businessman's goods worth 15 thousand rupees were blown away

कारोबारी का 15 हजार रुपये का परचून का माल उड़ाया

Sat, 17 Jul 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Businessman's goods worth 15 thousand rupees were blown away
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके के एक किराना व्यापारी को एक बदमाश ने बेहद शातिराना अंदाजा में पंद्रह हजार रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आजादगंज निवासी अमित कुमार साहू की सीपरी बाजार की सुभाष मार्केट में मयंक किराना स्टोर के नाम से किराने की दुकान है। पिछले दिनों उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और पंद्रह हजार रुपये का परचून का सामान पैक कराया। विक्रेता ने जब पैसे मांगे, तो उस व्यक्ति ने बताया कि अभी वो पैसे नहीं लिए है। उसका घर इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास है। सामान के साथ दुकान के किसी कर्मचारी को भेज दो, घर पहुंचते ही पैसा दे दूंगा। इस पर विक्रेता अमित ने दुकान के कर्मचारी राहुल को उस व्यक्ति के साथ भेज दिया। इलाहाबाद बैंक चौराहे पर पहुंचकर उस व्यक्ति ने गाड़ी रोककर दुकान के कर्मचारी को गुटखा लेने के लिए पास की दुकान पर भेज दिया। कर्मचारी जब गुटखा लेकर वापस आया तो वो व्यक्ति परचून के सामान के साथ गायब हो गया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ऐसे भी हो चुकी है ठगी
झांसी। किराना कारोबारी ठगों के निशाने पर हैं। पिछले दिनों बड़ाबाजार का एक कारोबारी भी ठगी का शिकार हो चुका है। इस घटना में एक व्यक्ति स्कूटर से दुकान पर सामान लेने पहुंचा। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। दुकानदार को पर्चा थमाते हुए बताया कि भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसका सामान पैक कर दो। कुछ देर बाद वो व्यक्ति बोला कि सारा सामान देने से पहले देसी घी के दो टीन दे दो, जिसे रखकर आता हूं। भरोसे में लेने के उसने अपने साथ लाए गए व्यक्ति को दुकान पर बैठा दिया और घी के टीन लेकर चला गया। जब काफी देर तक वो नहीं लौटा तो दुकान पर बैठे व्यक्ति से दुकानदार ने जानकारी की। उसने बताया कि वो उसे जानता ही नहीं है। वो पेशे से मजदूर है, जिसे सीपरी बाजार की पुलिया से व्यक्ति ये कहकर लाया था कि भंडारे में काम करना है, एक दिन की मजदूरी और भरपेट खाना मिलेगा। ये सुनता ही दुकानदार सारा मांजरा समझ गया। पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन ठग पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed