फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Businessman Ramesh's property worth Rs 31.80 crore will soon be confiscated, he is named in nine cases along with Harendra Masih

Jhansi News: कारोबारी रमेश की 31.80 करोड़ की संपत्ति जल्द होगी कुर्क, हरेंद्र मसीह के साथ नौ मामलों में है नामजद

Mon, 30 Jun 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Businessman Ramesh's property worth Rs 31.80 crore will soon be confiscated, he is named in nine cases along with Harendra Masih
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गैंगस्टर हरेंद्र मसीह के साथ कई मुकदमों में नामजद कारोबारी रमेश गुप्ता की दिगारा में करीब 31.80 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस सीज करने की तैयारी में है। इस संबंध में कागजी कार्रवाई करीब पूरी हो चुकी है। एक-दो दिन के भीतर ही अपराध से जुटाई इस संपत्ति को पुलिस कुर्क करेगी। नवाबाद थाने में 8 फरवरी को गैंगस्टर हरेंद्र मसीह समेत जानकी पुरम निवासी रमेशचंद्र गुप्ता, उसके बेटे हर्षित गुप्ता, मनु विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र और परवारन मोहल्ला निवासी गिरीश अग्रवाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। कारोबारी रमेश गुप्ता पर नवाबाद में आठ, बड़ागांव में चार समेत कानपुर एवं फतेहपुर में चार समेत कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 9 मामलों में वह हरेंद्र मसीह के साथ नामजद है। अधिकांश मामले जमीन हड़पने एवं धोखाधड़ी से संबंधित हैं। गैंगस्टर हरेंद्र मसीह पर पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी। अब रमेश गुप्ता पर शिकंजा कसने की तैयारी है। तलाशने पर पुलिस को दिगारा में करीब 31.80 करोड़ रु़पये की संपत्ति का पता चला। इसे अपराध से जुटाया गया था। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस इसे सीज करने जा रही है। एक-दो दिन के भीतर ही इसे सीज कर दिया जाएगा। कोतवाल राजेश पाल का कहना है कि इस संबंध में कागजी तैयारी पूरी की जा चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed