फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   businesman strike to clean dranage

अतिक्रमण हटेगा, साफ होगा सुभाष गंज का नाला

Sun, 23 Jun 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
businesman strike to clean dranage
अतिक्रमण हटेगा, साफ होगा सुभाष गंज का नाला
विज्ञापन

झांसी। सुभाष गंज और छनियापुरा नाला सफाई को लेकर दो विभागों के बीच दौड़ रहे कागजी घोड़े के कारण सफाई नहीं हो रही थी। इस खबर को अमर उजाला ने शनिवार को प्रकाशित किया था, जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद निरीक्षण कर नाले की सफाई कराने का आदेश दिया है। वहीं, दूसरी ओर चरमराई व्यवस्था पर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर जाम लगाया।
सुभाष गंज और छनियापुरा का नाला चार फुट से अधिक चौड़ा है पर उसे साफ कराने का जिम्मा कोई विभाग नहीं ले रहा था। निर्माण विभाग और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के बीच कागजी घोड़े दौड़ रहे थे। जबकि, कुछ दिन पूर्व हुई बरसात में वहां पर जलभराव हुआ था। कई दुकानों में पानी भर जाने के कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा था। इस विरोध में सुभाष गंज व्यापार मंडल ने नाला साफ कराने की मांग को लेकर धरना कर जाम लगाया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ, संपत्ति अधिकारी डॉ. पुष्पराज गौतम समेत निर्माण विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को समस्या का निकारण करने का आश्वासन दिया। तब जाकर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ। उसके बाद उन्होंने बाजार का निरीक्षण किया। उसमें पाया कि नाले के ऊपर दुकान बन चुकीं हैं, जिन्हें साफ कराना मुमकिन नहीं है। इस पर नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही नाले की सफाई का काम तेजी से शुरू करने का आदेश दिया। वहीं, छनियापुरा नाले को साफ करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटा जाल और गंदगी देख भड़के
अपर नगर आयुक्त ने सुभाष गंज में बाजार के अंदर गंदगी का ढेर देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही क्षेत्रीय हवलदार को चेतावनी देने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने वहां बने शौचालय को देखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद रानी महल से सुभाष गंज की ओर जाने वाली सड़क पर क्षतिग्रस्त जाल को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण विभाग के इंजीनियरों को तत्काल जाल को ठीक कराने का आदेश दिया। ताकि, भविष्य में कोई हादसा घटित न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed