फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bus of devotees returning from Annapurna Devi temple collided with a dumper one died 16 injured in jhansi

झांसी में बड़ा हादसा: अन्नपूर्णा देवी मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस डंपर से भिड़ी, एक की मौत; 16 घायल

Tue, 04 Jul 2023 06:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 06:10 PM IST
सार

पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मनोज राजपूत को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 16 श्रद्धालु घायल हैं।

विज्ञापन
bus of devotees returning from Annapurna Devi temple collided with a dumper one died 16 injured in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कानपुर हाइवे पर चिरगांव के सेसा गांव के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। एरच स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 श्रद्धालु घायल हो गए। इनको मोंठ सीएचसी से झांसी रेफर कर दिया गया। यहां चार की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन

बड़ागांव थाना क्षेत्र के रनगुवां गांव निवासी मनोज राजपूत (32) पुत्र थान सिंह झांसी में शिवाजी नगर में किराए पर रहता था। उसके मकान मालिक की फैमिली अन्नपूर्णा माता मंदिर के टूर पर जा रही थी। इसलिए मनोज भी अपनी फैमिली के साथ टूर पर चला गया। बस में 50 श्रद्धालु सवार थे। लौटते वक्त श्रद्धालु अपने घर पर उतरते चले गए। एरच में श्रद्धालुओं के उतरने के बाद बस में 20 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पूंछ थाना क्षेत्र के सेसा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक और बस की भिड़़ंत हो गई। हादसे के बाद बस में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मनोज राजपूत को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 16 श्रद्धालु घायल हैं।

विज्ञापन

बस में मनोज की पत्नी बसंती भी सवार थी। हादसे में पति की मौत होने पर बसंती का रो रोकर बुरा हाल है। उनकी शादी 10 साल पहले हुई थी। मनोज का एक बेटा और एक बेटी है। झांसी में मजदूरी करके मनोज अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed