फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bunty-Babli of Bhind arrested, blown away eight and a half lakh ornaments on the pretext

भिंड के बंटी-बबली गिरफ्तार, झांसा देकर उड़ा दिए थे साढ़े आठ लाख के गहने

Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bunty-Babli of Bhind arrested, blown away eight and a half lakh ornaments on the pretext
झांसी। कोतवाली पुलिस ने भिंड के जालसाज पति-पत्नी की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। यह दंपती खासकर महिलाओं को झांसा देकर उनके कीमती सामान उड़ा दिए करते थे। पुलिस ने दंपती के पास से चोरी के 8.67 लाख के जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल तुलसीराम पांडेय के मुताबिक 7 अप्रैल को एरच के इसकिल गांव निवासी देवेंद्र सेन की पत्नी रिंकी मालिन तिराहा के पास नगरिया बर्तन वाले के पास समान खरीदने गई थी। रिंकी ने बैग में शादी में पहनने वाले 8.67 लाख रुपये के जेवर भी रखे थे। उसी दौरान सामान्य कद-काठी की महिला भी अपने पति के साथ वहां खरीददारी करने पहुंची। पति-पत्नी ने रिंकी से बातचीत शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पति-पत्नी समान खरीदकर चले गए। रिंकी ने जब बैग खोला तब सारे जेवर गायब थे। यह देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी जिसमें इस दंपती पर संदेह हुआ। इसके बाद कोतवाली पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। सोमवार देर-रात इस दंपती के रानी महल के पास मौजूद होने की सूचना मिली। कोतवाल की अगुवाई में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य जगह भी इसी तरह पति-पत्नी की आड़ में झांसा देकर चोरी करने की बात कुबूल की। वारदात के बाद भिंड भाग जाते थे। उनके पास से मंगल सूत्र, बड़ा हार, जंजीर, आठ अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, एक मांग बेदी समेत कुल 8.67 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए। ़गिरफ्तारी टीम में कोतवाल तुलसीराम पांडेय, चौकी प्रभारी सत्येदव, सोनू कुमार, महिला कांस्टेबिल प्रवीण धाके मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed