फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand will be less hot during Nautapa, clouds will break the pride of heat

Jhansi News: नौतपा में कम तपेगा बुंदेलखंड, बादल तोड़ेंगे गर्मी का गुरूर

Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand will be less hot during Nautapa, clouds will break the pride of heat
आज से शुरू हो रहे, इस बार बारिश के भी आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार से नौतपा शुरू हो जाएंगे मगर इस बार नौतपा में बुंदेलखंड के कम तपने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वा हवाओं के समागम से आगामी सप्ताह में बारिश के भी आसार हैं। बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
पिछले साल नौतपा में झांसी समेत बुंदेलखंड खूब तपा था। मौसम विभाग ने भी नौतपा शुरू होने से पहले गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। पहले दिन ही अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। 28 मई को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था मगर इस बार नौतपा में गर्मी का ऐसा अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

केरल में भी मानसून की दस्तक हो चुकी है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश और बदरी छाए रहने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ये रह सकता है तापमान
दिन न्यूनतम अधिकतम
रविवार 28 42
सोमवार 28 41
मंगलवार 27 39
बुधवार 25 37
बृहस्पतिवार 25 37
शुक्रवार 25 37
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed