{"_id":"60052b1487700e539703c9c0","slug":"bundelkhand-university-student-creates-fake-story-of-getting-kidnapped-later-caught-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: फेसबुक फ्रेंड के साथ घूमने गई छात्रा ने रचा अपहरण का नाटक, पिता से मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: फेसबुक फ्रेंड के साथ घूमने गई छात्रा ने रचा अपहरण का नाटक, पिता से मांगी फिरौती
Mon, 18 Jan 2021 12:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दोस्त के साथ घूमने गई बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा ने अपहरण का नाटक रच दिया। छात्रा ने अपने पिता को फोन करके कहा कि उसका अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ता दो लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं। यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
पिता ने तुरंत ही डायल 112 नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर कानपुर से छात्रा को उसके दोस्त के साथ बरामद कर लिया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में पढ़ने वाली मूल रूप से मेरठ निवासी एक छात्रा यहां हॉस्टल में रहती है।
शनिवार की शाम को साढ़े पांच बजे छात्रा हॉस्टल आई और आधे घंटे बाद वहां से चली गई। देर रात छात्रा ने अपने पिता को फोन कर दिया। फोन पर बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। यह सुनते ही पिता के होश उड़ गए।
छात्रा ने फोन पर बताया कि अपहर्ता छोड़ने के एवज में दो लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे हैं। यह कहते हुए छात्रा ने फोन काट दिया। पिता ने बिना देरी किए डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा का फोन सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। बताया गया कि छात्रा की लोकेशन कानपुर में मिली। इसके बाद पुलिस छात्रा को बरामद करने के लिए रवाना हो गई।
रविवार की सुबह छात्रा को एक युवक के साथ बरामद किया गया। कुछ ही देर की पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपहरण का नाटक रचा था। शाम तक पुलिस छात्रा को झांसी ले आई।
परिजन भी छात्रा को लेने के लिए विश्वविद्यालय चौकी पहुंच गए। बीयू के कुलानुशासक प्रो. आरके सैनी ने बताया कि छात्रा को उसके परिजन अपने साथ घर ले गए हैं। बीयू प्रशासन ने भी फैसला कर लिया है कि अब छात्रा को हॉस्टल में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बताया कि छात्रा की कन्नौज निवासी युवक के साथ फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।