फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand University: B.Ed entrance exam forms will be filled from February 10

Bundelkhand University : 10 फरवरी से भर सकेंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के फॉर्म, छात्रों के पास एक महीने का समय

Fri, 02 Feb 2024 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 12:42 AM IST
सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राएं 10 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। 20 से 25 अप्रैल तक बीयू प्रवेश परीक्षा कराएगा।

विज्ञापन
Bundelkhand University: B.Ed entrance exam forms will be filled from February 10
bundelkhand university

विस्तार

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन फॉर्म 10 फरवरी से भरे जाएंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राएं 10 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। 20 से 25 अप्रैल तक बीयू प्रवेश परीक्षा कराएगा।

विज्ञापन


बीयू को एक बार फिर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। शासन की ओर से एक फरवरी को विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में बीयू ने बृहस्पतिवार को विज्ञापन जारी कर दिया है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि 10 फरवरी से 10 मार्च तक बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। 20 से 25 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 25 ये 30 मई तक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। एक से 25 जून तक काउंसलिंग चलेगी। एक जुलाई से सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


लगातार परीक्षा का जिम्मा मिलने वाला दूसरा विवि बीयू प्रदेश में लगातार दूसरी बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का जिम्मा मिलने वाला बीयू दूसरा विश्वविद्यालय बन गया है। कुलसचिव ने बताया कि इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय ने लगातार 2020 और 2021 में ये परीक्षा कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed