फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand's first planetarium to be built at a cost of 25 crores

25 करोड़ की लागत से बनेगा बुंदेलखंड का पहला तारामंडल

Mon, 26 Jul 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's first planetarium to be built at a cost of 25 crores
झांसी। सौरमंडल के रहस्यों से परिचित कराने के लिए झांसी में आधुनिक तकनीक से लैस तारामंडल के निर्माण की तैयारी है। यह तारामंडल बुंदेलखंड का पहला तारामंडल होगा। करीब 25 करोड़ की लागत से बनने वाले इस तारामंडल को रानी लक्ष्मीबाई पार्क में बनाने की तैयारी है। प्रोजेक्ट करीब तैयार कर लिया गया है। अंतिम मंजूरी के लिए इसे स्मार्ट सिटी बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। मंजूरी के बाद इसका निर्माण आरंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी यूपी के प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में ही ग्रह एवं नक्षत्रों की दुनिया से रु-ब-रु कराने वाले तारामंडल बनाए गए हैं। बुंदेलखंड में कोई भी तारामंडल नहीं है जबकि लोगों के भीतर और खास तौर से बच्चों में अंतरिक्ष की दुनिया को जानने की खासी उत्सुकता रहती है। इसकी जरूरत को देखते हुए स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए इसके निर्माण की तैयारी चल रही है। निगम अफसरों के मुताबिक करीब 25 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट तैयार कराया गया है। इसके जरिए विज्ञान संग्रहालय एवं ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। करीब 150 लोग एक साथ बैठकर शो देख सकेंगे। ऑडिटोरियम आधुनिक लाइन एवं सांउड तकनीक से लैस होगा। तारामंडल में आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपकरणों का भी इस्तेमाल होगा। अधिकारियों का कहना है कि ऑडिटोरियम पूरी तरह वातानुकूलित होगा। अंदर थ्री-डी क्षमता के दृश्य उत्पन्न होंगे। इसके माध्यम से ग्र्रह-नक्षत्रों को करीब से महसूस किया जा सकेगा। यह अपनी तरह का अनोखा तारामंडल होगा। इसके लिए महारानी लक्ष्मीबाई पार्क को चुना गया है। यह तारामंडल स्कूल के बच्चों के लिए लर्निंग सेंटर की तरह भी काम करेगा। यहां स्कूली बच्चों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के मुताबिक पिछली दिनों हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई थी। उसके मुताबिक प्रस्ताव तैयार कराया गया है। अब इसे अगली बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed