{"_id":"5e6169218ebc3eeb6c1bc819","slug":"bundelkhand-historical-jhansi-news-jhs1618271160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ माई पीतांबरा दूसरी तरफ रामराजा सरकार, वीरभूमि झांसी की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ माई पीतांबरा दूसरी तरफ रामराजा सरकार, वीरभूमि झांसी की जय-जयकार
Fri, 06 Mar 2020 03:52 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand historical
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी में शुक्रवार से नमस्ते ओरछा महोत्सव का आगाज होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ओरछा पहुंचकर महोत्सव की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इसे लेकर पूरे दिन तैयारियां को अंजाम दिया जाता रहा।
विज्ञापन
महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्रीराम के अयोध्या से ओरछा आगमन की कथा के साथ होगा। जिसे थ्री डी मैपिंग से जहांगीर महल की दीवारों पर दिखाया जाएगा। शीश महल प्रांगण में बनाए गए भव्य मंच पर शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों के बीच विदेशी संगीतज्ञों के साथ बुंदेली गायक सुरताल मिलते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समापन बुंदेली व्यंजनों के जायके से किया जाएगा। महोत्सव को लेकर ओरछा नगरी को रामराजा मंदिर के रंग में रंग दिया गया है। राजा महल, चतुर्भुज मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, बेतवा किनारे राजाओं की छतरियों और बस्ती शानदार लाइटिंग की गई है। वहीं नगर के लोगों में महोत्सव को लेकर उत्साह का आलम है।
विज्ञापन
महोत्सव में होंगे यह कार्यक्रम
महोत्सव में राजा राम के ओरछा आने की कथा के बाद संध्या ग्रुप का डांस, क्लिंटन का म्यूजिक शो, बुंदेली आर्टिस्ट तिपन्या के साथ ही संतूर वादन का कार्यक्र म होगा।वहीं सात मार्च की शाम को कंचना घाट पर बेतवा की महाआरती होगी और यहां पर प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका शुभा मुदगल का गायन होगा। इसके साथ ही यहां पर क्लासिकल डांसर अदिति मंगलदास नृत्य की प्रस्तुती देंगी। इसके बाद कल्पवृक्ष के पास आयोजित म्यूजिक शो में इंडियन ओसन ग्रुप, मृग्या, स्वनन किरकिरे के गायन के साथ ही फ्रें च गायक मनु चाव एवं बुंदेली आर्टिस्ट कालू राम की जुगलबंदी का आनंद लोग उठाएंगे। आठ मार्च की शाम को बुंदेली भोजन के हाट के साथ कार्यक्त्रस्म का समापन होगा।
आसमान से निहारेंगे ओरछा की सुंदरता
कार्यक्रम में आने वाले देशी-विदेशी मेहमानों को यहां के प्राकृतिक वातावरण से रूबरू कराने के लिए नेचर वॉक, योग, हेरिटेज साइकलिंग और फ ोटोग्राफ ी कार्यक्रम रखे गए हैं। सात मार्च को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा सभी डेलीगेट्स को तीन हजार रुपये में वन परिक्षेत्र एवं बेतवा नदी के बीच ले जाकर हेलीकॉप्टर से लोगों को भ्रमण कराया जाएगा।

bundelkhand historical- फोटो : DEHAT

bundelkhand historical- फोटो : DEHAT

bundelkhand historical- फोटो : DEHAT

bundelkhand historical- फोटो : DEHAT

bundelkhand historical- फोटो : DEHAT

bundelkhand historical- फोटो : DEHAT

bundelkhand historical- फोटो : DEHAT