फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand express way

सितंबर तक तैयार हो जाएगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे: मौर्य

Sat, 30 Apr 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand express way
झांसी। जनपद में विकास कार्यों, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा करने आईं मंडल की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सितंबर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे लगभग तैयार हो जाएगा। डिफेंस कॉरिडार में कुछ किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। इसका काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा। ये बात उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

बसपा प्रमुख मायावती के एक बयान पर पूछे गए सवाल पर मंत्री बेनी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा ने दलित समाज के महापुरुषों, लोगों को बहुत सम्मान दिया है। डॉ. आंबेडकर के लिए पंचतीर्थ भाजपा ने बनवाए हैं। मायावती को पहली बार सीएम भाजपा ने बनवाया। उन्होंने कि जल्द ही झांसी में भी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा। इससे पहले उन्होंने विकास भवन में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि नारी शक्ति मिशन को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसके तहत 10 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर मिला।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि जिले में 40 स्थलों पर पिंक बूथ बनाए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभाग की विशेष टीम द्वारा 3273 व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की गई है। मंत्री ने बिजौली में कान्हा उपवन गोशाला, मलिन बस्ती हंसारी का निरीक्षण व पौधरोपण किया। इस दौरान राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, डीएम रविंद्र कुमार, नगर आयुक्त अवनीश राय, सीडीओ शैलेष कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन सर्वेश दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed