फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand express can be run manikpur track

मानिकपुर ट्रैक पर दौड़ सकती है बुंदेलखंड एक्सप्रेस

Fri, 03 Jul 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand express can be run manikpur track
ट्रेन - फोटो : ?????
झांसी। रेलवे जल्द ही मानिकपुर ट्रैक पर ग्वालियर व वाराणसी के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी कर रहा है। इस रूट पर अभी किसी भी सवारी गाड़ी का संचालन नहीं हो रहा है। इसी तरह वीआईपी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को चलाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते रेलवे ने 23 मार्च से मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। विगत 12 मई से चल रहीं अप और डाउन तीस राजधानी स्पेशल ट्रेनों में आठ झांसी से होकर गुजर रहीं हैं। इसके बाद एक जून से 200 अप और डाउन की मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इनमें अप और डाउन की 28 ट्रेनें झांसी होकर गुजर रहीं हैं। झांसी से यात्रियों के लिए कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, भोपाल रूट पर तो ट्रेनें उपलब्ध हैं,
विज्ञापन

लेकिन झांसी से प्रयागराज के लिए कोई गाड़ी अभी नहीं चल रही है। इस ट्रैक पर अभी कोई भी सवारी गाड़ी नहीं चल रही है। इस कारण प्रयागराज की तरफ जाने के लिए यात्री बेहद परेशान हो रहे हैं। उत्तर मध्य रेल प्रशासन यात्रियों की असुविधा को देखते हुए जल्द ही ग्वालियर से वाराणसी के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी कर रहा है। इसी तरह 18 घंटे में नई दिल्ली से हबीबगंज और हबीबगंज से नई दिल्ली के बीच अपना सफर पूरा करने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस को भी चलाने की तैयारी है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन के हिसाब से ही ट्रेनों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed