फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand culture center made bundeli art

बुंदेलखंड कल्चरल सेंटर से निखरेगी बुंदेली कला

Wed, 13 Jan 2021 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand culture center made bundeli art
झांसी। बुंदेलखंड की प्राचीन संस्कृति और कलाओं से लोगों को रूबरू कराने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत पहल की जा रही है। महानगर में बुंदेलखंड कल्चरल सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें बुंदेलखंड के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे सकेंगे। साथ ही लोगों को बुंदेलखंड के महापुरुषों और धरोहरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्मार्ट सिटी की पीएमसी टीम ने डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

महानगर में स्मार्ट सिटी को लेकर 351 करोड़ के काम मौजूदा समय में चल रहे हैं। वहीं स्मार्ट सिटी के चेयरमैन और कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा का जोर बुंदेली वैभव और झलक को बरकरार रखने पर है। इसे लेकर स्मार्ट सिटी की टीम ने बुुंदेलखंड कल्चरल सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कल्चरल सेंटर में बुंदेलखंड की संस्कृति से लोगों और पर्यटकों को परिचित कराया जाएगा। सेंटर में जगह-जगह बुंदेलखंड के महापुरुषों का जीवन दर्शन और योगदान को लेकर जानकारियां साझा की जाएंगी। साथ ही यहां के त्योहार और रीति रिवाजों के महत्व को उकेरा जाएगा। कल्चरल सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक मंच भी बनेगा। ताकि यहां के कलाकार अपनी प्रतिभा को नए आयाम दे सकें । सेंटर में समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर प्रशिक्षण भी होंगे। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी और अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कल्चरल सेंटर के निर्माण को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए जमीन को चिह्नित किया जाना है। जिसके लिए सर्वे का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed