फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bullion trader's bag full of jewelery worth Rs 15 lakh stolen in train

Jhansi News: ट्रेन में सराफा कारोबारी का 15 लाख के आभूषणों से भरा बैग चोरी

Sun, 01 Sep 2024 04:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader's bag full of jewelery worth Rs 15 lakh stolen in train
- मुंबई से परिवार के साथ पनवेल एक्सप्रेस से झांसी आ रहा था कारोबारी
विज्ञापन

- बदमाशों ने इटारसी और विदिशा के बीच दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुंबई से परिवार के साथ पनवेल एक्सप्रेस से झांसी आ रहे सराफा कारोबारी का 15 लाख के आभूषणों से भरा बैग चोरों ने उड़ा दिया। घटना इटारसी और विदिशा के बीच हुई। जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मऊरानीपुर के रहने वाले दीनदयाल वर्तमान में मुंबई के थाना पंतनगर के घाटकोपर में रहते हैं। झांसी आने के लिए वह शुक्रवार को कल्याण से गाड़ी संख्या 15066 पनवेल एक्सप्रेस के ए-2 कोच में सवार हुए थे। उनके साथ पत्नी शिवी गुप्ता व बेटी भी थी।
विज्ञापन

दीनदयाल ने बताया कि उन्होंने अपने स्लेटी रंग के बैग को सीट के नीचे रख दिया था, जिसमें तकरीबन 15 लाख रुपये कीमत की सोने की चार चूड़ी, 100 ग्राम व 10 ग्राम के दो सोने के सिक्के और अन्य आभूषण थे। ट्रेन के इटारसी पहुंचने पर सभी सो गए थे। शनिवार की सुबह तकरीबन छह बजे विदिशा में नींद खुली तो बैग गायब था। इस पर तत्काल रेलवे के नंबर 139 पर सूचना दी। झांसी पहुंचने पर घटना की जानकारी जीआरपी थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यात्री की शिकायत पर यहां मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना विदिशा में हुई है। इसलिए मुकदमा विदिशा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed