फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bullion businessman commits suicide by consuming poison after domestic disputeBullion businessman commits suicide by consuming poison after domestic dispute

Jhansi News: घरेलू विवाद के बाद सराफा कारोबारी ने जहर खाकर दी जान

Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Bullion businessman commits suicide by consuming poison after domestic disputeBullion businessman commits suicide by consuming poison after domestic dispute
छह साल पहले की थी लव मैरिज, दो बेटियों के साथ मुंबई में रहती थी पत्नी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी ने जहर खाकर जान दे दी। कारोबारी का बुधवार रात को घर में विवाद हो गया था। इसके बाद उसने शराब पी और कुछ देर बाद जहर खा लिया। परिजन नाजुक हालत में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बड़ागांव गेट बाहर स्थित अमित चकारे (39) पुत्र विनोद चकारे की सराफा बाजार में वर्षा ज्वैलर्स नाम से दुकान है। परिवार से छिपकर करीब छह साल पहले उसने लव मैरिज की थी। शादी के बाद उसे दो बेटियां हुईं लेकिन, मां एवं भाइयों ने उसके प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं किया। पत्नी और दोनों बेटियां मुंबई में रहती हैं। अमित उनसे मिलने जाया करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात किसी बात को लेकर शराब के नशे में धुत अमित का मां से विवाद हो गया। वह तेज आवाज में बात कर रहा था। नीचे फ्लोर में रहने वाले बड़े भाई ने जाकर दोनों को शांत कराया। इसके बाद सभी अपने कमरे में चले गए। अमित ने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर अमित चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर मां उसके कमरे में पहुंची तो अमित दर्द से तड़प रहा था। शोर-शराबा सुनकर अन्य परिजन भी पहुंच गए। अमित को लेकर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल आनंद सिंह के मुताबिक अमित नशे का आदी था। पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed