{"_id":"5f0b6deb8ebc3e63bc3cbdd9","slug":"bujhansi-paper-jhansi-news-jhs1713879169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू बड़े के साथ कराएगा छोटे पेपर, ताकि रहे सोशल डिस्टेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू बड़े के साथ कराएगा छोटे पेपर, ताकि रहे सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयू बड़े के साथ कराएगा कम छात्र संख्या वाले पेपर, ताकि रहे सोशल डिस्टेंसिंग
- सितंबर में प्रस्तावित हैं अंतिम वर्ष के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। परीक्षा को लेकर यूजीसी की तरफ से आए दिशा-निर्देशों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। अब बीयू प्रशासन बड़ी परीक्षाओं के साथ कम छात्र संख्या वाले पेपर कराएगा, ताकि परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की ज्यादा भीड़ न उमड़े।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की दो मार्च से परीक्षाएं शुरू हुई थीं। बुंदेलखंड के सभी जिलों में 1.82 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। कुछ ही दिन परीक्षा चलने के बाद कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा तो लॉकडाउन लग गया। इसके बाद अग्रिम आदेशों तक के लिए परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। लॉकडाउन तो खुला गया लेकिन स्कूल, कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए गए। परीक्षा को लेकर शासन की तरफ से चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया। समिति की सिफारिशों के आधार पर सभी परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का आदेश जारी हो गया।
इसी बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी निर्देश दे दिए गए। बीयू ने परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों के साथ हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी बातचीत की थी। इसमें उन्होंने तमाम दिशा-निर्देश दिए थे। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया है कि परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा। बड़ी परीक्षाओं के साथ कम छात्र संख्या वाले पेपर रखे जाएंगे, ताकि, ज्यादा भीड़भाड़ न हो और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे।