फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Build the Country by Being Organized'

‘संगठित होकर देश का विकास करें’

Tue, 16 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
'Build the Country by Being Organized'
yati sammelan - फोटो : demo
यति सम्मेलन में गणाचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि हमारा देश संगठित होकर विकास करें। हम अहिंसावादी और सत्यवादी हैं, भगवान का दिया मैत्री भाव का नारा हम सभी के प्राण हैं।
विज्ञापन

युग प्रतिक्रमण एवं यति सम्मेलन महोत्सव के दूसरे दिन दिगंबर जैन महासमिति, दिगंबर जैन महासभा और दिगंबर जैन परिषद के  राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि जैन समाज में बड़ी-बड़ी समितियां है और बडे़-बडे़ काम हो रहे है। हर व्यक्ति बड़ा काम कर ऊंचाई छूना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की समितियां गणना करें कि कितने औषधालय और कितने शिक्षण संस्थान कहां-कहां संचालित हैं। जैन समाज के कितने मंदिर है और उन मंदिरों में कितनी मूर्तियां हैं, कितने शास्त्र किन-किन आचार्यों ने लिखे और कितने संरक्षित हैं। जैन समाज में साक्षरता की स्थिति बेहतर है, लेकिन तक नीकी क्षेत्र में भी कदम बढ़ाए। हम सभी मिल बैठकर चिंतन करे कि समस्याओं का समाधान जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन

दिगंबर जैन महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन बड़जात्या ने कहा कि समाज संगठित होकर विकास करे। अन्य वक्ताओं में बिपिन चंद्र जैन, सुरेंद्र जैन वाटलीवाल, सुरेंद्र जैन, सतीश जैन, वीना जैन, सतीश जिंद, सुरेंद्र कुमार पांडया, आभा जैन, राकेश जैन ने जैन तीर्थों के विकास पर बल दिया। सम्मेलन में कैलाश चंद्र जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को समाज गौरव की उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर प्रवीण कुमार जैन, काव्या जैन, राजीव जैन सिर्स, शिरोमणि जैन, दिनेश जैन, अनिल जैन, एनएस जैन संचालन भाग्य चंद्र शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जैन राजनीतिक चेतना मंच के सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंच के अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन सेठी ने कहा कि समाज की उतनी तरक्की नहीं हो रही है, जो होनी चाहिए। समाज अवनति से बचे। जैन धर्म स्वयं एक धर्म है, वह किसी की शाखा नहीं है। उपाध्यक्ष ललित जैन ने कहा कि आज देश में समाज से 52 विधायक है। इस मौके पर मंच की प्रकाशित पत्रिका का विमोचन भी हुआ। संचालन कमल जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed