फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Budhi Mata Temple to undergo renovation at a cost of 49.55 lakh.

Jhansi News: बूढ़ी माता मंदिर का 49.55 लाख से होगा जीर्णोद्धार

Sun, 13 Sep 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Budhi Mata Temple to undergo renovation at a cost of 49.55 lakh.
टोड़ी फतेहपुर। मोहल्ला नजरगंज स्थित प्राचीन बूढ़ी माता मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को भूमि पूजन किया गया। शासन की बंधन योजना के तहत 49.55 लाख से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पं. अनिल चौबे द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा व भाजपा जिला मंत्री हाकिम सिंह चौहान ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह बुंदेला, कृष्ण कुमार तिवारी, मोनू राजपूत, अजय कुमार, कालीचरण कुशवाहा आदि मौजूद रहे। बता दें कि बूढ़ी माता मंदिर नगरवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नगरवासी बूढ़ी माता को कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। शादी-विवाह सहित विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक अनुष्ठानों में बूढ़ी माता की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed