{"_id":"6a2dc08e70bcba3ccf0e677a","slug":"bu-ug-pg-entrance-exam-on-19th-in-three-shifts-jhansi-news-c-11-jhs1019-814932-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: यूजी-पीजी की प्रवेश परीक्षा 19 को तीन पारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: यूजी-पीजी की प्रवेश परीक्षा 19 को तीन पारी में
Sun, 14 Jun 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
झांसी।
बुंदेलखंड विवि यूजी-पीजी की प्रवेश परीक्षा 19 जून को अब तीन पारियों में कराएगा। दो-दो घंटे की प्रवेश परीक्षा में 100 बहु विकल्पीय प्रश्न आएंगे। आज (रविवार) रात 12 बजे तक आवेदन होंगे।
बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेज में संचालित कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होती है। इसके लिए शनिवार शाम तक करीब छह हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर दिए हैं। 16 जून को बीयू प्रशासन ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर देगा। 19 जून को बीयू के परीक्षा भवन में प्रवेश परीक्षा तीन पारियों में सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे, दोपहर एक से तीन बजे और शाम को चार से छह बजे तक होगी। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा का पेपर दो सेक्शन में होगा। एक सेक्शन में करंट ऑफ अफेयर, सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे और दूसरे सेक्शन में विषय संबंधी 50 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया तीन पारी में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। रविवार रात तक प्रवेश के लिए आवेदन सकते हैं। 16 जून को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। 23 जून तक प्रवेश की कट ऑफ जारी कर दी जाएगी। 25 से 30 जून तक प्रवेश काउंसलिंग करवाई जाएगी। हर हाल में एक जुलाई से प्रत्येक पाठ्यक्रम में पठन-पाठन शुरू हो जाएगा।