{"_id":"66c918e9f2c741a84e008bd4","slug":"bu-three-research-centers-and-pavilions-will-be-built-for-rs-15-crore-jhansi-news-c-11-jhs1002-376849-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : 15 करोड़ रुपये में बनेंगे तीन रिसर्च सेंटर व पवेलियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : 15 करोड़ रुपये में बनेंगे तीन रिसर्च सेंटर व पवेलियन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विवि ने मेरु (मल्टी डिसप्लेनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी) के तहत मिलने वाली धनराशि से विकास कार्यों का खाका खींच लिया है। 15 करोड़ रुपये से तीन सेंटर बनेंगे और खेल मैदान की दशा सुधरेगी। बीयू के संपत्ति अधिकारी डॉ. डीके भट्ट ने बताया कि मेरू के तहत विवि को 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा।
उन्होंने बताया करीब चार करोड़ रुपये से खेल मैदान में पवेलियन तथा रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। विभिन्न विभागों के बीच चलने वाले शोधों के लिए करीब चार करोड़ रुपये में मल्टी डिसिप्लेनरी रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। 3.50 करोड़ रुपये में डिफरेंट स्टडीज सेंटर और 3.50 करोड़ रुपये में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर बनाया जाएगा। ब्यूरो