फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Third semester exam results start coming, B.Tech (Biotech) released

बीयू : तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम आना शुरू, बीटेक (बायोटेक) का जारी

Sat, 01 Feb 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
BU: Third semester exam results start coming, B.Tech (Biotech) released

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) ने शुक्रवार से विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करना शुरू कर दिया है। इसके तहत बीटेक (बायोटेक) तृतीय सेमेस्टर का परिणाम जारी हो गया है। दावा है कि फरवरी के अंत तक सारे परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

विवि परिसर तथा संबद्ध कॉलेजों की यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी होने जा रही हैं। साथ ही परीक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू करवा दी है। विवि का पूरा प्रयास है कि फरवरी के अंत तक सभी परीक्षाओं का परिणाम जारी करवा दिए जाएं ताकि अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के फार्म भरवाए जा सकें और शासन से तय समय पर परीक्षाएं शुरू कराई जा सकें।
विज्ञापन




परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि विषम सेमेस्टर का कॉपियां जंचवाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी के अंत तक सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी करने का लक्ष्य तय किया है ताकि सम सेमेस्टर के फार्म भरवाकर समय से परीक्षाएं कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- सम सेमेस्टर की पढ़ाई आज से कराएं शुरू

बीयू के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने विवि परिसर के संस्थानों के निदेशक तथा संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को एक फरवरी से पढ़ाई शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि परीक्षा के समय ऐसी शिकायत कतई नहीं मिलनी चाहिए जिसमें विद्यार्थी कोर्स पूरा नहीं होने की शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed