फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Students created ruckus in Samata Hostel, set tanks on fire after vandalism

बीयू : समता हॉस्टल में छात्रों ने काटा बवाल, तोड़फोड़ के बाद टंकियों में लगाई आग

Sat, 29 Nov 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
BU: Students created ruckus in Samata Hostel, set tanks on fire after vandalism

विज्ञापन


झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लार्ड बुद्धा हॉस्टल से शिफ्ट किए गए दर्जनों छात्रों ने बृहस्पतिवार की रात समता हॉस्टल में जमकर बवाल काटा। उन्होंने छत पर पहुंचकर तोड़फोड़ की। पानी की टंकियों में आग लगा दी। दो सोलर प्लांट भी तोड़ दिए। इस मामले में दस छात्रों को चिह्नित कर उनको हॉस्टल छोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। विवि प्रशासन ने तोड़फोड़ में पांच लाख रुपये की क्षति आंकी है।



नवप्रवेशित छात्रों से आए दिन मारपीट की शिकायत पर विवि प्रशासन ने कुछ माह पहले लार्ड बुद्धा हॉस्टल के वरिष्ठ छात्रों को समता हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया था। इस फैसले से वरिष्ठ छात्र अंदर ही अंदर काफी आक्रोशित थे। 25 नवंबर को हॉस्टल के छात्रों ने छत पर पहुंचकर देर रात हंगामा किया था। बृहस्पतिवार रात छात्र फिर बड़ी संख्या में हॉस्टल की छत पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां रखी कुर्सियां, मेज भी तोड़ दीं। सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उनके ऊपर टूटी कुर्सियां फेंक दीं। हंगामा बढ़ने पर हॉस्टल कर्मियों ने चीफ प्रॉक्टर और वार्डन को सूचना दी। दोनों हॉस्टल पहुंचे लेकिन छात्रों का हंगामा देख लौट गए। शुक्रवार सुबह प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य दोबारा हॉस्टल पहुंचे। उनके निर्देश पर सुरक्षा कर्मियों ने 10 छात्रों को हॉस्टल छोड़ने का नोटिस चस्पा किया। इस पर हंगामा हो गया। इकट्ठा हुए
विज्ञापन

..............



कमेटी करेगी जांच

बीयू प्रशासन ने हॉस्टल की छत पर हुई तोड़फोड़ व आग लगाने की घटना को काफी गंभीरता से लिया है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर तोड़फोड़ करने वाले छात्रों को चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। कमेटी में प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, प्रो. मुन्ना तिवारी, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. ममता सिंह, डॉ. मुकुल पस्तोर को शामिल किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट में दोषी मिलने वाले छात्रों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




............

हंगामे के फुटेज नहीं



छात्रों के बवाल की बीयू प्रशासन ने छानबीन शुरू कर दी लेकिन हैरानी की बात यह कि उनके पास कोई भी फुटेज नहीं है। जांच में शामिल सदस्यों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे भी उपद्रवी छात्रों ने तोड़ दिए। कुछ कैमरे ही सुरक्षित बचे हैं, उनमें भी यह घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी।


00



प्राथमिक जांच में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। इस मामले की जांच रिपोर्ट के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति, बीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed