फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Students angry over illegal extortion in exams, burnt effigy of professor

बीयू : परीक्षा में हो रही अवैध वसूली भड़के छात्र, प्रोफेसर का पुतला फूंका

Sat, 14 Oct 2023 11:12 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 14 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
BU: Students angry over illegal extortion in exams, burnt effigy of professor
फोटो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विवि के कृषि संस्थान में चल रही प्रायोगिक परीक्षा में अवैध वसूली को लेकर शनिवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने विवि के गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए कृषि विभाग के एक प्रोफेसर का पुतला फूंका। इसके साथ ही प्रोफेसर और बीयू प्रशासन के अफसरों पर तमाम आरोप लगाए। मामले में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भी सौंपा।
बुंदेलखंड विवि के कृषि संस्थान के एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र शनिवार को सुबह विवि के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए। यहां छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए एक प्रोफेसर पर प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने कुलपति से मामले की शिकायत पहले भी की थी, लेकिन बीयू प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। बीयू में लगातार गिरते जा रहे शिक्षा स्तर और शिक्षकों की मनमानी से विद्यार्थियों में बहुत आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फीस पहले ही इतनी अधिक है, उस पर भी विद्यार्थियों से प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है। यहां तक कि दो दिन पहले एक प्रोफेसर ने विद्यार्थियों पर दबाव बनाकर एक पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसमें जबरन लिखवाया गया कि प्रायोगिक परीक्षा में किसी प्रकार का अवैध शुल्क नहीं वसूला गया। विद्यार्थियों ने यहां तक आरोप लगाया कि जिन विद्यार्थियों ने यह शुल्क नहीं दिया था, उनको प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक दिए गए हैं। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एबीवीपी के संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, इकाई अध्यक्ष विकास शर्मा, मनेंद्र सिंह गौर, शिवा राजे बुंदेला, शुभम विद्यार्थी, हर्ष शर्मा, निशेंद्र राजपूत, रोहन खरे, अंजली शिवहरे, मेघाली, अनिरुद्ध, सिद्धू भार्गव, हर्ष जैन, फिरोज रौनक, संदीप, नीरज, शिवेंद्र, अमित, अरुण, प्रभात, ठाकुर, आयुष्मान, संकल्प कुशवाहा, अनिल, जय पाठक, बृजेंद्र, योगेंद्र, मनीष, अनुराग, सौरभ चौरसिया, सौरभ अवस्थी, शुभम चतुर्वेदी, अभिनव, आश्रय जाट उपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर ने बताया कि समिति बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed