{"_id":"58655e744f1c1b132ceecc8d","slug":"bu-student-will-take-part-in-the-indian-science-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेंगे बीयू छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेंगे बीयू छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
bu, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बायोमेडिकल साइंस विभाग के 30 छात्र-छात्राओं का एक दल 104वीं इंडियन साइंस कांग्रेस नामक वैज्ञानिक कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए जाएगा। यह कांफ्रेंस 3 से 7 जनवरी को तिरुपति में होगी।
देश के वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों और देश-विदेश के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों के शोध कार्यों का अनावरण करने के लिए हर साल शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन होता है। इस साल होने वाली कांफ्रेंस में बायोमेडिकल साइंस विभाग के समन्वयक डॉ. लवकुश द्विवेदी मानव शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को नियमित करने संबंधी शोध पर व्याख्यान देंगे। कांफ्रेंस में विद्यार्थियों को उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री, देश-विदेश के 18,000 से अधिक वैज्ञानिक और करीब 15 नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों को सुनने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि बीते साल भी विभाग का 40 सदस्यीय दल कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए मैसूर गया था।
जनवरी से शुरू हो सकती कांफ्रेंस
समन्वयक डॉ. लवकुश ने बताया कि कुछ दिन पहले ही विभाग के बीएससी, एमएससी कोर्सों में क्लास सेमिनार, ग्रुप डिस्कशन सीरीज शुरू की गई है। अब जनवरी 2017 से विभाग कांफ्रेंस और इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान क्विज आयोजित करने की योजना बना रहा है।