फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU sent letter at night, confusion over election of BKD manager

Jhansi News: रात में बीयू ने भेजा पत्र, बीकेडी प्रबंधक के चुनाव पर असमंजस

Sun, 09 Feb 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
BU sent letter at night, confusion over election of BKD manager

विज्ञापन
झांसी। रविवार को प्रस्तावित बुंदेलखंड महाविद्यालय प्रबंधक पद पर चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने शनिवार रात साढ़े नौ बजे पत्र जारी कर प्रबंधक का रिक्त स्थान भरने का आदेश तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। साथ ही कहा कि अगर कोई कार्रवाई होती है तो मान्य नहीं होगी।

बीकेडी के प्रबंधक का पिछले साल नवंबर में निधन हो चुका है। इसके बाद से ये पद रिक्त चल रहा है। उनके अस्वस्थ होने पर संयुक्त सचिव अथवा प्राचार्य ही उनका कामकाज देख रहे थे। उनके निधन के बाद उच्च शिक्षा अधिकारी के पास शिकायत पहुंची कि अब नियमानुसार संयुक्त सचिव प्रबंधक का कामकाज नहीं देख सकते हैं। नए प्रबंधक के चयन तक वेतन जारी करने में प्रबंध समिति के अध्यक्ष की भूमिका खत्म कर दी गई। वहीं, रविवार को प्रबंध समिति की चुनाव कराने की पूरी तैयारी है। मगर शनिवार रात साढ़े नौ बजे बीयू प्रशासन ने बीकेडी प्राचार्य/संयुक्त सचिव के व्हाट्स-एप पर पत्र भेजा।सहायक कुलसचिव संबद्धता से प्राचार्य को लिखे पत्र में कहा कि प्राचार्य ने 21 जनवरी को लिखे पत्र में नौ फरवरी को प्रबंधक का चुनाव होने की बात कही है। जबकि, बायलॉज के अनुसार रिक्त स्थान भरने की नियमत: प्रक्रिया और संबंधित प्रपत्रों से अवगत नहीं कराया गया है। सीपरी बाजार मंडल अध्यक्ष, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन और बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आदि ने रिक्त स्थान भरने की प्रक्रिया और अन्य अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए शिकायती पत्र भेजे हैं। बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कुलपति सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद निर्णय लेंगे। प्रबंध समिति चुनाव का ये कार्यक्रम जारी कर चुकी : प्रबंध समिति में 160 सदस्य हैं। प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. केशभान सिंह पटेल और प्राचार्य/संयुक्त सचिव डॉ. एसके राय की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, रविवार को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन होगा। दोपहर साढ़े तीन बजे परिणाम की घोषणा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed