फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Senior students will shift only after the problem of Samta hostel is resolved

बीयू : समता हॉस्टल की समस्या दूर होने पर ही शिफ्ट होंगे सीनियर छात्र

Sun, 27 Jul 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
BU: Senior students will shift only after the problem of Samta hostel is resolved

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। हॉस्टल के सीनियर छात्रों की सशर्त समता हॉस्टल में शिफ्टिंग पर बीयू प्रशासन चार दिन से मौन है। वहीं, चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि कुलपति के अनुमोदन के बाद ही समस्याओं का निदान संभव है। जब अनुमोदन होगा, तब शिफ्टिंग करवा दी जाएगी।




बीयू प्रशासन ने हॉस्टल फीस जमा न करने और जूनियर छात्रों से मारपीट और अभद्रता की शिकायत के चलते सीनियर छात्रों से हॉस्टल खाली कराने का फैसला लिया है। इस पर एकजुट छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इस पर छात्रों ने बीयू प्रशासन से कहा कि वे समता हॉस्टल में शिफ्ट हो जाएंगे लेकिन समस्याओं का पहले निदान कराया जाएगा। इसके बाद जब बीयू की टीम ने हॉस्टल की समस्याओं को देखा तो उस पर होने वाली खर्च को लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली, जिसका अनुमोदन नहीं हुआ है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने कहा कि कुलपति के आने के बाद समस्याओं के निदान पर होने वाले खर्च का अनुमोदन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed