{"_id":"678037570b2e8ff8150f799e","slug":"bu-seeing-out-of-course-paper-students-refused-to-take-the-exam-controller-of-examination-gave-the-reason-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-470916-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : आउट ऑफ कोर्स पेपर देख छात्रों ने किया परीक्षा देने से इनकार, परीक्षा नियंत्रक ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : आउट ऑफ कोर्स पेपर देख छात्रों ने किया परीक्षा देने से इनकार, परीक्षा नियंत्रक ने बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू कैंपस में संचालित बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) तृतीय सेमेस्टर का पेपर ऑउट ऑफ कोर्स आने पर परीक्षार्थियों ने विरोध करते हुए परीक्षा देने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना पर विषय विशेषज्ञ परीक्षा भवन पहुंचे और पेपर देखकर परीक्षा नियंत्रक को रिपोर्ट दी। तत्काल पेपर बनवाकर परीक्षा कराई गई। जिसकी वजह से शाम 4.30 बजे खत्म होने वाली परीक्षा शाम 6 बजे खत्म हुई।
बीसीए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को जैसे ही पेपर मिला वैसे ही उनकी हवाइयां उड़ गई। पेपर के किसी भी प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षक से आउट ऑफ कोर्स पेपर आने की शिकायत की और परीक्षा देने से इनकार कर दिया। कक्ष निरीक्षकों ने तत्काल कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक को मामले की सूचना दी। अधिकारियों के आदेश पर विषय विशेषज्ञ परीक्षा भवन पहुंचे और पेपर देखा। कुछ देर बाद विषय विशेषज्ञों ने परीक्षा नियंत्रक को पेपर आउट ऑफ कोर्स आने की बात स्वीकारी। परीक्षा नियंत्रक भी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेपर बनवाकर परीक्षा कराई। इस प्रक्रिया में परीक्षा करीब डेढ़ घंटे की देरी से शाम 4 बजे शुरू हुई और 6 बजे खत्म हो सकी।
विज्ञापन
बताते चलें कि शुक्रवार को बीबीए पंचम सेमेस्टर के मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम का पेपर भी आउट ऑफ कोर्स आया था। परीक्षार्थियों ने बीयू के प्रशासनिक भवन पहुंचकर शिकायत की। शनिवार को शिक्षक ने परीक्षार्थी को धमकाया तो मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि पेपर आउट ऑफ कोर्स था क्योंकि गलत पेपर खुल गया था। कुछ समय बाद दूसरा पेपर बांटकर परीक्षा कराई गई, जिससे थोड़ी देरी से परीक्षा छूटी।