{"_id":"64b6de46069d55787e0da854","slug":"bu-released-the-result-of-entrance-exam-in-31-courses-in-two-days-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-137158-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू ने दो दिन में जारी किया 31 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू ने दो दिन में जारी किया 31 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा का परिणाम
Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी के एक छात्र ने पाए 200 में से 180 अंक
16 जुलाई को 6 जिलों में कराई गई थी प्रवेश परीक्षा
22 जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने दो दिन के भीतर ही 31 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई गई परीक्षा का परिणाम मंगलवार शाम को घोषित कर दिया है। छह जिलों में 16 जुलाई को कराई गई प्रवेश परीक्षा में 5637 विद्यार्थी शामिल हुए थे। कालेज प्रशासन का कहना है कि 22 जुलाई से इन पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
सोलह जुलाई को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 31 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें 5637 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम मंगलवार शाम को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में एलएलबी के छात्र आकाश कुमार ने सर्वाधिक 200 में से 180 अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर उपलब्ध entrance exam result 2023 लिंक पर जाकर देख सकते हैं। 22 जुलाई से इन विषयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। प्रवेश सेल समन्वयक एसपी सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने दो दिन के रिकॉर्ड समय में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। कुलपति मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 22 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी। अन्य विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।