फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: PhD entrance exam on July 20

बीयू : पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को

Wed, 09 Jul 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
BU: PhD entrance exam on July 20

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की तिथि तय कर दी है। बीयू के नवीन परीक्षा भवन में 20 जुलाई को दो पालियों में प्रवेश परीक्षा होगी। पिछले साल की तरह इस बार भी माइनस मार्किंग नहीं होगी।

बीयू ने 46 विषयों में पीएचडी में प्रवेश के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन खोले थे। इस बार समर्थ पोर्टल के जरिये फॉर्म भरे गए हैं। सात जुलाई की रात 12 बजे तक छात्र-छात्राओं को आवेदन का मौका दिया गया था। मंगलवार को बीयू ने प्रवेश परीक्षा की तारीख भी तय कर दी। कुलसचिव राजबहादुर का कहना है कि 20 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। दोपहर 12 से एक बजे की पाली में प्रथम प्रश्नपत्र में 50 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें रिसर्च मेथोडोलॉजी, जनरल एप्टीट्यूड और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न होंगे। जबकि, दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा होगी। द्वितीय प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ और विषय से संबंधित सवाल आएंगे। हर सवाल दो अंक का होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed