फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: PhD counselling schedule for 17 more subjects released

बीयू : 17 और विषय की पीएचडी काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी

Sat, 15 Nov 2025 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
BU: PhD counselling schedule for 17 more subjects released

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीयू ने 17 और विषयों की पीएचडी कोर्स वर्क की काउंसिलिंग एवं साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी है। दो दिसंबर तक 37 विषयों की काउंसिलिंग हो जाएगी। शेष 10 विषयों का कार्यक्रम जल्द जारी होगा।

बीयू ने 47 विषय की पीएचडी कोर्स वर्क प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को कराई थी। जिसका परिणाम सात अगस्त को जारी कर दिया था। 1170 अभ्यर्थी का काउंसिलिंग एवं साक्षात्कार के लिए चयन हुआ। शुक्रवार को 17 विषय की काउंसिलिंग व साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पर्यावरण विज्ञान व फॉरेंसिक साइंस की 17 नवंबर, जंतु विज्ञान, फूड टेक्नोलॉजी व मनोविज्ञान की 18 नवंबर, भूगोल की 20 नवंबर, एग्रोनॉमी, संस्कृत व पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की 21 नवंबर, व्यापार प्रबंधन व राजनीति विज्ञान की 22 नवंबर, समाज शास्त्र की 25 नवंबर, हिंदी की 26 व 27 नवंबर, शिक्षा शास्त्र की 28 व 29 नवंबर, गणित की 28 नवंबर, इतिहास की एक व दो दिसंबर को होगी।
विज्ञापन




19 दिन बाद भी जारी नहीं हुआ परिणाम : बुंदेलखंड विवि की पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा को हुए 19 दिन गुजर गए हैं मगर अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ है। जबकि, एकेडमिक निदेशक प्रो. एसपी सिंह ने एक सप्ताह में परिणाम जारी करने का दावा किया था। अब कहा जा रहा है कि 28 नवंबर तक परिणाम जारी होगा। बीयू प्रशासन ने इस बार पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा का पैटर्न बदला था, जिसके चलते पांच विषय के प्रश्नपत्र आए। शोध के तीन विषय प्रश्न-पत्र में 30-30 प्रश्न, रिसर्च मेथडोलॉजी में 25 व आईसीटी, रिसोर्स एंड लाइब्रेरी के 50 प्रश्न आए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed