{"_id":"570ff7ee4f1c1b613d4a6ec6","slug":"bu-painting-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: ‘चित्रों के मेले’ में र्छाइं विद्यार्थियों की पेंटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: ‘चित्रों के मेले’ में र्छाइं विद्यार्थियों की पेंटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
bu painting compition
- फोटो : amar ujala
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के तत्वावधान में कला अभिव्यक्ति में लगाई गई पेंटरों की समूह पेंटिंग खूब वाहवाही बटोर रही है। छात्र-छात्राओं ने एमएफ हुसैन समेत 11 मशहूर कलाकारों की कृतियों को देखकर उनकी हूबहू पेंटिंग बनाई है तथा इनको प्रदर्शनी में लगाया गया है।
11 से 18 अप्रैल तक चलने वाली वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘कला अभिव्यक्ति-2016’ में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का ‘मेला’ लगा हुआ है। प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा आकर्षित मशहूर पेंटरों की कृतियों की नकल करके बनाई गई बड़ी पेंटिंग कर रही हैं। इसको फाइन आर्ट की छात्रा शाइला, शाइबा, तस्नीया और शिवांगी ने मिलकर बनाया है। इसे बनाने में करीब तीन हफ्ते का समय लगा है। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के प्रमुख गेट से लेकर शिक्षकों तक के चित्र बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रकृति, स्थल दृश्य, तस्वीर, जीवन अध्ययन पर आधारित पेंटिंग्स के साथ-साथ मूर्तिकला का भी हुनर दिखाया गया है।