फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Open envelopes regarding teacher appointments at the Executive Council meeting.

बीयू: कार्य परिषद में शिक्षकों की नियुक्ति के खुले लिफाफे

Sat, 10 Oct 2026 03:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
BU: Open envelopes regarding teacher appointments at the Executive Council meeting.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) की एक्जीक्यूटिव काउंसिल (कार्य परिषद) की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें शिक्षकों एवं शैक्षिक कर्मियों की पदोन्नति व नियुक्ति के शासनादेश को स्वीकार किया गया। इस दौरान नियुक्ति के बंद लिफाफे खोले गए।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 18 सितंबर, 2026 के शासनादेश को लागू करने का फैसला लिया गया। वहीं, विगत दिनों विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के लिए हुए साक्षात्कार के बंद लिफाफों को खोला गया।
विज्ञापन

इनके खोले गए लिफाफे
आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बीयू के पत्रकारिता विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. राघवेंद्र दीक्षित व डॉ. नितिन, गणित विभाग में आचार्य पद पर प्रो. रॉविन्स पोरवाल, डॉ. अंशिका अहिरवार, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. ममता सिंह, इकोनॉमिक्स में डॉ. ज्योति, मैनेजमेंट में डॉ. विवेक सचान, कंप्यूटर साइंस में डॉ. निष्ठा व्यास, अर्थशास्त्र में डॉ. रजत कुमार कम्बोज, अर्थशास्त्र में डॉ. अमिशा मोहने, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, मैनेजमेंट में डॉ. विकास चौरसिया, मैनेजमेंट में डॉ. शिविका भटनागर, अर्थशास्त्र में डॉ. विकास, मैनेजमेंट में डॉ. नेहा राज, इंजीनियरिंग में डॉ. आशीष श्रीवास्तव के चयनित होने का लिफाफा खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लिफाफा खुलते ही ज्वाइनिंग के लिए दौड़े
कार्य परिषद की बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही लोगों को चयनित होने की सूचना मिली, वैसे ही वह ज्वाइनिंग करने के लिए प्रशासनिक भवन पहुंच गए। कुछ ही देर में कुलसचिव कार्यालय में ज्वाइनिंग करने वालों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed