{"_id":"68264b7b74ee3de6a603cf3e","slug":"bu-now-you-can-fill-the-phd-form-till-24-may-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-555885-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : अब 24 मई तक भर सकेंगे पीएचडी का फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : अब 24 मई तक भर सकेंगे पीएचडी का फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब 24 मई तक पीएचडी का फॉर्म भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए संशोधित तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
बीयू ने 46 विषयों में पीएचडी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च को खोले थे। अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई थी। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब ऑनलाइन आवेदन के लिए 24 मई तक तिथि बढ़ा दी गई है। यूजीसी नेट, यूजीसी सीएसआईआर नेट, यूजीसी पीएचडी प्रवेश के लिए परीक्षा उत्तीर्ण, स्लेट, गेट, आईसीएआर नेट आदि अर्हता न रखने वाले परास्नातक उत्तीर्ण छात्रों की प्रवेश परीक्षा भी होगी। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन