फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Now 34 meritorious people will get Chancellor's Medal

बीयू : अब 34 मेधावियों को मिलेगा कुलाधिपति पदक

Thu, 21 Sep 2023 10:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 21 Sep 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
BU: Now 34 meritorious people will get Chancellor's Medal
- एम फार्मा की निधि वर्मा और बी.लिब साइंस के अदिति दुबे को भी मिलेगा पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 30 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में मिलने वाले कुलाधिपति पदक में दो नाम और जोड़े गए हैं। अब 34 मेधावियों को कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। एम फार्मा और बी.लिब साइंस के परिणाम परिणाम घोषित न होने के कारण इसके मेधावी का नाम पदक सूची में शामिल नहीं किया गया था।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह की तैयारियों में लगा हुआ है। अब तक 32 मेधावियों को कुलाधिपति पदक दिया जाना था। लेकिन अब 2 विद्यार्थियों का नाम कुलाधिपति पदक के लिए जोड़े गए हैं। दरअसल जब मेधावी सूची तैयार हो रही थी तब एम फार्मा और बी.लिब साइंस पाठ्यक्रम का परिणाम घोषित नहीं हुआ था।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के बाद एम फार्मा में 82.62 प्रतिशत पाने पर निधि वर्मा और बी.लिब इन्फार्मेंशन साइंस में 71.31 प्रतिशत पाने वाली छवि शर्मा का नाम पदक सूची में जोड़ा गया है। निधि वर्मा को कुलाधिपति रजत पदक और छवि शर्मा को कुलाधिपति कांस्य पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------


22 सितंबर तक आपत्ति करें दर्ज
पदक सूची में किसी को आपत्ति हो तो वे बीयू की वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 22 सितंबर तक आपत्ति के लिए वेबसाइट पर लिंक दिया गया है।
-------------


नीलेश एम देसाई को दी जाएगी मानद उपाधि
झांसी। दीक्षांत समारोह में नीलेश एम देसाई को मानद उपाधि दी जाएगी। वे वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अहमदाबाद के सेंटर के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

----------------

आशुतोष शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
झांसी। 30 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में अतिथि सूची फाइनल हो गई है। इंडियन नेशनल साइंस अकादमी के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष शर्मा को बतौर मुख्य अतिथि बनाया जाएगा। वे विज्ञान एवं प्रौद्याेगिकी विभाग, भारत सरकार में सचिव के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed