फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: newly admitted students chased and beaten with sticks

बीयू : नवप्रवेशित छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा

Tue, 24 Sep 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
BU: newly admitted students chased and beaten with sticks
समता हॉस्टल में सीनियर छात्रों की खुली गुंडई, बीयू प्रशासन ने हॉस्टल से निष्कासित किए तीन छात्र
विज्ञापन


बिना आवंटन के हॉस्टल में रह रहे थे कई छात्र और बाहरी युवक भी

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू के समता हॉस्टल में सोमवार को सामान लेकर रहने पहुंचे नवप्रवेशित दो छात्रों को सीनियर छात्रों ने सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। मोबाइल और चश्मा तोड़कर सामान छीन लिया। सूचना पर कुलसचिव, चीफ प्रॉक्टर और वार्डन मौके पर पहुंचे तो हॉस्टल में बाहरी छात्र और युवकों के रहने की पुष्टि हुई। वहीं, डंडों से पिटाई के मामले में चिह्नित तीन छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया।
जालौन के अंडा निवासी अनिकेत सोनी और टीकमगढ़ के अंशुल यादव का एमबीए-एफएम में दाखिला हुआ है। उन्होंने हॉस्टल में रखने के लिए शनिवार को फीस जमा कराई तो अनिकेत को रूम नंबर 303 और अंशुल यादव को रूम नंबर 310 आवंटित हुआ। दोनों छात्रों ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपने-अपने कमरे में गए तो सीनियर छात्रों ने कहा कि यहां कोई नहीं रह सकता है। इसके बाद, दोनों छात्रों को गाली देकर भगा दिया। दोपहर करीब दो बजे दोनों छात्र अपनी कक्षा के छात्र उत्कर्ष, प्रिंस, प्रतुल तिवारी आदि के साथ अपना सामान लेकर पहुंचे। जैसे ही कमरा नंबर 310 में छात्रों ने सामान संग प्रवेश किया, सीनियर्स भड़क गए और गालीगलौज के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह से बचते हुए नवप्रवेशित छात्र गेट पर पहुंचे तो अन्य छात्रों ने उन्हें पकड़ लिया। सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर उनकी डंडों से पिटाई की। उनका मोबाइल और चश्मा तोड़कर सामान भी छीन लिया।
विज्ञापन

किसी तरह कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्रों ने लिखित शिकायत की। कुलसचिव विनय कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर राजेश सैनी और वार्डन प्रो. संतोष पांडेय हॉस्टल पहुंचे, तब तक बाहरी लड़के भाग गए। इस दौरान पता चला कि तमाम छात्र बिना आवंटन के हॉस्टल में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नियुक्त किए डिप्टी और सहायक वार्डन भी
कुलसचिव ने हॉस्टलों पर सतत निगरानी के लिए वार्डनों के साथ डिप्टी और सहायक वार्डन भी तैनात कर दिए हैं। अब समता हॉस्टल में वार्डन डॉ. संतोष पांडेय संग डिप्टी वार्डन डाॅ. प्रशांत मिश्रा और सहायक वार्डन डॉ. अवनीश कुमार, लार्ड बुद्धा छात्रावास के वार्डन डॉ. बृजेंद्र शुक्ला के साथ बृजेश कुमार सहायक वार्डन तथा सरदार बल्लभभाई पटेल ओबीसी छात्रावास के वार्डन प्रो. विनीत कुमार के साथ डॉ. विजय कुमार यादव सहायक वार्डन के रूप में काम करेंगे।




0- वर्जन
नवप्रवेशितों से मारपीट करने वाले तीन छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। अन्य को चिह्नित किया जा रहा है। हॉस्टल में कुछ बाहरी छात्र रह रहे थे, जिनको अब प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हॉस्टल के गेट पर सख्त पहरा कर दिया गया है। अब वही छात्र प्रवेश करेंगे, जिनके पास हॉस्टल की फीस जमा करने की रसीद है। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव


सर, हॉस्टल का पैसा वापस कर दीजिए, ऐसे खराब माहौल में पढ़ाई नहीं करनी
झांसी। पहले ही दिन हॉस्टल में पिटाई से आहत छात्रों ने कुलपति से हॉस्टल की जमा धनराशि वापस करने के लिए कहा। नवप्रवेशित छात्र अनिकेत सोनी और अंशुल यादव ने कहा कि ऐसे खराब माहौल में पढ़ाई नहीं करनी है। अपने माता-पिता की मेहनत का पैसा बर्बाद नहीं करना है। इसलिए संपूर्ण हॉस्टल शुल्क वापस किया जाए। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल को अराजकतत्वों और गुंडों से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed