{"_id":"640b79ea9748afce72061324","slug":"bu-naac-will-be-evaluated-in-april-or-may-jhansi-news-jhs240426018-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: अप्रैल या मई में होगा नैक का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: अप्रैल या मई में होगा नैक का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लंबे इंतजार के बाद अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने नैक की सेल्फ स्टडी रिपोर्ट जमा कर दी है। अब अप्रैल या मई में नैक की टीम भौतिक निरीक्षण करने के लिए विश्वविद्यालय आएगी। इससे पहले छात्र संतुष्टीकरण सर्वे और डाटा का सत्यापन कराया जाएगा। इस पर भी काफी हद तक नैक की ग्रेडिंग निर्भर करेगी।
बीयू अब चौथी बार नैक का मूल्यांकन कराने जा रहा है। मौजूदा समय में विश्वविद्यालय के पास नैक का बी प्लस-प्लस ग्रेड है। राजभवन और शासन की ओर से बीयू को नैक का ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल करने का लक्ष्य दिया गया है। बीयू में नैक की तैयारियां पिछले एक साल से चल रही थीं। अधिकारियों द्वारा अक्तूबर से नैक की सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) जमा करने का दावा किया जा रहा था। धीरे-धीरे एक-एक महीना खिसकता गया और अब मार्च में आखिरकार विश्वविद्यालय की तरफ से नैक की वेबसाइट पर एसएसआर रिपोर्ट जमा कर दी गई है। अब नैक की तरफ से छात्र संतुष्टीकरण सर्वे (एसएसएस) कराया जाएगा। बीयू कैंपस में लगभग नौ हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इनमें से 50 फीसदी विद्यार्थियों का डाटा बीयू ने नैक को उपलब्ध करा दिया है। एसएसएस के दौरान छात्रों की ई-मेल पर कई सवाल भेजकर उनके जवाब मांगे जाएंगे। फिर नैक द्वारा बीयू द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा का सत्यापन कराया जाएगा। डाटा के साथ फोटो, वीडियो, जियो टैग, बिल आदि उपलब्ध कराए गए हैं। यदि किसी प्रकार की कमी मिलती है तो नैक की टीम 15 दिनों के अंदर बीयू से जवाब मांगेगी। इसके लिए बीयू को दो सप्ताह का समय दिया जाएगा। संतोषजनक जवाब आने के बाद एक महीने के अंदर नैक की टीम भौतिक निरीक्षण करने के लिए बीयू आएगी। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के शुरूआती हफ्ते में नैक की टीम विश्वविद्यालय आ सकती है।
बीयू ने नैक की एसएसआर रिपोर्ट जमा कर दी है। अब नैक की तरफ से एसएसएस और फिर डाटा का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद टीम भौतिक निरीक्षण के लिए बीयू आएगी। - प्रो. सुनील काबिया, आईक्यूएसी निदेशक, बीयू।