{"_id":"6851c55bc969f2fae9003347","slug":"bu-few-applications-for-admission-in-many-courses-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-579609-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : कई कोर्स में दाखिले के लिए गिने-चुने आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : कई कोर्स में दाखिले के लिए गिने-चुने आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू कैंपस में संचालित यूजी-पीजी के कई पाठ्यक्रम में सीट की अपेक्षा चार से पांच गुना आवेदन आ चुके हैं तो कुछ पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें अंगुलियों पर गिनने लायक आवेदन आए हैं। फिर सीटें खाली रहने की आशंका है। सूत्रों का कहना है कि गत सत्र में 40 फीसदी तक सीटें खाली रहीं।
यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की 5500 सीटों पर दाखिले के लिए 10,500 आवेदन आ चुके हैं। एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीबीए ऑनर्स, एमबीए, बीएससी एमएलटी (मेडिकल लेबोरेट्री टेक्निक) व बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी) में दाखिले के लिए सीट की अपेक्षा पांच-छह गुना तक आवेदन आए हैं। वहीं, शारीरिक शिक्षा विभाग के बीपीएड, होमसाइंस, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, बायोकेमिस्ट्री आदि में दाखिले के लिए आवेदन गिने-चुने आए हैं। चूंकि गत शिक्षा सत्र में भी इन पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रह गई थीं, इसलिए फिर सीटें खाली रहने की आशंका है।
कार्यवाहक कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि दाखिले के लिए 10 जुलाई तक आवेदन किए जाने हैं तब तक पर्याप्त आवेदन आने की उम्मीद है। 15 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन हो सकेंगे। बीयू को नैक ए प्लस-प्लस मिल चुका है, इसलिए काफी विद्यार्थियों के आवेदन आने की उम्मीद है।