फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Entrance exam for 40 courses, admissions will be done on merit in 60 courses

बीयू : 40 कोर्स में प्रवेश परीक्षा, 60 में मेरिट से होंगे एडमिशन

Mon, 31 Mar 2025 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
BU: Entrance exam for 40 courses, admissions will be done on merit in 60 courses

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसमें लगभग 40 कोर्स में प्रवेश परीक्षा और 60 पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर एडमिशन होंगे। 22 जून को प्रवेश परीक्षा होगी।



बीयू में कई ऐसे व्यावसायिक कोर्स भी संचालित हैं, जो प्रदेश के गिने-गुने उच्च शिक्षण संस्थानों में ही हैं। ऐसे कोर्सों में प्रवेश के लिए काफी मारामारी रहती है। विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में सौ से ज्यादा व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश के लिए बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन 16 अप्रैल से खोले जाएंगे। विद्यार्थियों को 10 जून तक अपने पसंदीदा कोर्स में ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया जाएगा। 22 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए जिलों में केंद्रों का निर्धारण बाद में किया जाएगा। केंद्रों का निर्धारण आवेदनों की संख्या के मद्देनजर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन पाठ्यक्रमों में होगी प्रवेश परीक्षा

यूजी - बीएससी कृषि विज्ञान, बीएएलएलबी, बीबीए ऑनर्स, एलएलएम, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बीएससी एमएलटी, एलएलबी, बीएलएड, बीपीएड। पीजी - एमएससी कृषि विज्ञान (एग्रोनाॅमी), एमएससी कृषि विज्ञान हॉर्टिकल्चर, एमएड, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी गणित, एमबीए, एमफार्मा वहीं डिप्लोमा कोर्स डी-फार्मा आदि कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश होंगे।






इनमें मेरिट के आधार पर होंगे सीधे प्रवेश



बीकॉम ऑनर्स, बीएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए ऑनर्स, बीए ऑनर्स में हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल व राजनीति विज्ञान, बीएससी ऑनर्स में बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोमेडिकल, फूड टेक्नोलॉजी, बीएफए, एमएफए, बीलिब, एमलिब, बीएससी व एमएससी होम साइंस, एमए एजुकेशन, हिंदी व अंग्रेजी, एमएसडब्ल्यू, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोकेमिस्ट्री आदि में मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed